{"_id":"6aa5a1a61e68f0def50f2e69","slug":"fir-against-youth-for-derogatory-remarks-about-mp-on-facebook-ballia-news-c-190-1-bal1001-172748-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फेसबुक पर सांसद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, युवक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फेसबुक पर सांसद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, युवक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गड़वार (बलिया)। बलिया लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी सांसद सनातन पांडेय के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित, आपत्तिजनक और निजी टिप्पणी करने के मामले में गड़वार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सांसद सनातन पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक बयान दिया था। इसी बयान के संबंध में आशु तिवारी ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय और निजी टिप्पणी की। सांसद ने कहा कि उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और टिप्पणी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच की जा रही है। टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच की जा रही है। टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन