फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेडछाड का विरोध करने पर हमला

छेडछाड का विरोध करने पर हमला

Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
छेडछाड का विरोध करने पर हमला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
विज्ञापन

थानाभवन।
स्कूल से घर लौट रही चार छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। नगर के एक युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी चार भतीजी एक इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। रास्ते में मोहल्ले के ही दो युवकों ने बाइक से उनका पहले तो रास्ता रोक लिया और जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद लड़कियों ने घर जाकर आपबीती सुनाई। लड़कियों के परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। आरोप है कि इस पर दोनों लड़कों के परिजनों ने उन पर हमला कर लाठी डंडों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि तहरीर आ गई है अभी मामले की जांच चल रही है। निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed