फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सात माह बाद कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज

सात माह बाद कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सात माह बाद कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना। सात माह पूर्व हुई संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बाबूराम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पुत्र हनी अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ मोहल्ले में ही पैतृक मकान में रह रहा था। बाबूराम का आरोप है कि 29/30 जुलाई 2018 की रात उसके पुत्र हनी की हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसे फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप दे दिया गया। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर उस समय भी हत्या की तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी राखी निवासी ग्राम टोडा थाना झिंझाना, सुनील कुमार निवासी मोहल्ला इकरामपुरा और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed