फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल फोन चोरी होने के विवाद पर कर दिया हमला

मोबाइल फोन चोरी होने के विवाद पर कर दिया हमला

Wed, 22 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी होने के विवाद पर कर दिया हमला
झिंझाना। ऊन चौकी क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी महफत अली का पुत्र कामयाब और उसका पड़ोसी आस मोहम्मद केरल में कपड़े बेचने का कार्य करते हैं। ईद के त्योहार पर दोनों ट्रेन से दिल्ली होते हुए गांव लौट रहे थे। ट्रेन में कामयाब का मोबाइल चोरी हो गया। उसने आस मोहम्मद पर शक किया तो दोनों में विवाद हो गया। गांव लौटने पर मंगलवार दोपहर दोनों में गाली गलौज हो गई। आरोप है कि आस मोहम्मद पक्ष के लोगों ने कामयाब पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए उसके पिता महफत अली को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया। चौकी प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि हमलावरों में से मुख्य आरोपी अब्बास, आस मोहम्मद को हिरासत में लिया हुआ है। तहरीर के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed