फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हत्यारोपी ने जेल से मांगी चिकित्साधीक्षक से आरटीआई, मचा हड़कंप

हत्यारोपी ने जेल से मांगी चिकित्साधीक्षक से आरटीआई, मचा हड़कंप

Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी ने जेल से मांगी चिकित्साधीक्षक से आरटीआई, मचा हड़कंप
हत्यारोपी ने जेल से मांगी चिकित्साधीक्षक से जानकारी
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर जेल में बंद एक हत्यारोपी ने नौ साल पूर्व हुई हत्या के मामले में स्वास्थ्य विभाग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है। उधर, चिकित्साधीक्षक ने इस संबंध में जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर पूछा कि यह चिट्ठी उनकी संज्ञान में है या नहीं?

शामली सीएचसी में दो दिन पूर्व जिला जेल में बंद एक कैदी का पत्र पहुंचा। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम, पिता का नाम तथा बैरक नंबर तक लिखा है। पत्र के माध्यम से उसने शामली जिला अस्पताल के अधीक्षक से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है कि 2009 में हुए एक मर्डर के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को लेकर शामली अस्पताल में पहुंची थी। सवाल में पूछा गया कि पुलिस जब उस व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची, तब वह व्यक्ति मर चुका था या फिर उसकी मौत अस्पताल में हुई। डाक्टरों के अनुसार पत्र पर जिला जेल का की कोई मुहर आदि नहीं है, जिससे अस्पताल प्रबंधन असमंजस में है कि यदि जिला जेल प्रशासन के संज्ञान में यह पत्र होता तो इस पर सरकारी मुहर होती और यदि ऐसा नहीं है तो बिना उनकी जानकारी के बिना कैदी द्वारा यह चिट्ठी कैसे लिखी गई। सीएचसी प्रभारी ने इस संबंध में जेल अधीक्षक मुजफ्फरनगर को पत्र लिखकर जवाब मांगा है, ताकि आरटीआई पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके। सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा ने बताया कि इस संबंध में जेल अधीक्षक को पत्र लिखा गया है, ताकि यह बात साफ हो सके कि यह आरटीआई जेल प्रशासन के संज्ञान में है या फिर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed