{"_id":"5aa2d4644f1c1ba7758b489f","slug":"181520620644-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत पड़ा मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में मृत पड़ा मिला युवक
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। कस्बा के एक मोहल्ले में युवक कमरे में मृत पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सक बुलाकर चेक कराया, तो चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगो में मातम पसरा है।
जेब काटने वालों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस
कांधला (शामली)। दिल्ली के शाहदरा में व्यापारी की जेब काटने के मामले में आरोपियों को तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम कांधला पहुंची। कांधला थाने पर आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस टीम ने गांव गढ़ी श्याम, घसौली, चढ़ाव सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाहदरा निवासी कपड़ा व्यापारी दिनेश की जेब काट ली गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। आरोपी हाथ नहीं लगने पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई।