फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इंस्पेक्टरों का पैनल करेगा प्रकरण की जांच

इंस्पेक्टरों का पैनल करेगा प्रकरण की जांच

Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टरों का पैनल करेगा प्रकरण की जांच
शामली। थानाभवन शुगर मिल में दो दिन पूर्व किसानों और मिल कर्मियों के बीच हुए टकराव में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सोमवार को किसान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रकरण की जांच इंस्पेक्टरों के पैनल से करा रहे है, जिसकी मॉनिटरिंग सीओ सिटी करेंगे। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह, उपाध्यक्ष राजू सिंह सहित अन्य किसान थानाभवन शुगर मिल पर पहुंचे थे। वहां मिल कर्मियों से उनका विवाद हो गया था। एक तरफ शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि किसानों ने शुगर मिल कर्मियों के साथ गाली गलौज, मारपीट और फायरिंग की, तो किसान संगठन के लोगों का आरोप था कि मिल कर्मियों के समर्थन में आए गन्ना विकास राज्य मंत्री के रिश्तेदार ने फायरिंग की। इसकी वजह से मामला तूल पकड़ गया था और रविवार को मुजफ्फरनगर के गांव पिपलशाह में किसान संगठन की पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को राष्ट्रीय किसान संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर नरेश सिंह तोमर, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजब सिंह, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, वेदपाल सिंह, चंदरुप सिंह और राहुल पुंडीर आदि पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा से उनके कैंप कार्यालय पर मिलने पहुंचे। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा शुगर मिल गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक कराई जाए। मामले में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन इंस्पेक्टरों का पैनल बना दिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की देखरेख में यह टीम जांच करेगी। सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी। उसके बाद ही गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed