{"_id":"5a170da34f1c1bd1408b892b","slug":"181511460259-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला(शामली)। कैराना और झिंझाना की ओर से भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर कांधला की तरफ से निकालने के कस्बे में ट्रैफिक जाम समस्या बन गई है। बृहस्पतिवार को व्यापारी सचिन गोयल, विपिन, संजीव, दिनेश, बीरसैन, मोहित आदि ने थाना प्रभारी से शिकायत कर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगवाने की मांग की। इसके बाद थाना प्रभारी ने थाने के सामने ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिंग शुरू करा दी। कई ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। वहीं, बस स्टैंड पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम न लगने पाए।
देवरानी-जेठानी में मारपीट
कांधला(शामली)। मोहल्ला गुजरान निवासी इसरार और अबरार के परिवार की महिलाओं में बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने दोनों के बीच में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। थाने में ही दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने देवरानी और जेठानी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।