फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम प्रधान पति व बेटे के खिलाफ पैट्रोल पंप पर लूट करने का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार,

ग्राम प्रधान पति व बेटे के खिलाफ पैट्रोल पंप पर लूट करने का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार,

Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पति व बेटे के खिलाफ पैट्रोल पंप पर लूट करने का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार,
प्रधान के पति समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से मारपीट कर घायल करने और लगभग 70 हजार रुपये लूटने के आरोप में टपराना के ग्राम प्रधान के पति, उनके पुत्र समेत 12 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन अंकित शर्मा, निवासी गांव खानुपर ब्राह्मणान और प्रदीप निवासी गांव पावटीकला ने थाने में दी तहरीर में बताया की रविवार की रात लगभग नौ बजे अपने ट्रैक्टर पर टपराना के ग्राम प्रधान के पति नासिर अपने पुत्र और एक दर्जन अन्य लोगों के साथ अपने ट्रैक्टर में डीजल लेने आए थे। डीजल लेने के बाद तेल के भुगतान के रुपये मांगने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सेल्समैनों ने आरोपियों पर थैले में रखे लगभग 70 हजार रुपये लूटकर फरार होने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की अंकित शर्मा की तहरीर पर टपराना के ग्राम प्रधान के पति नासिर और उसके बेटे सहित एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान के पति नासिर ने इस संबंध में बात करने पर बताया कि वे लुटेरे नहीं, किसान हैं। वे ट्रैक्टर में तेल लेने गए थे। आरोप है कि सेल्समैन के तेल कम डालने पर शक हुआ तो उससे विवाद हुआ। उन्होंने कोई लूटपाट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed