फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता बरामद न होने पर जताया रोष

विवाहिता बरामद न होने पर जताया रोष

Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता बरामद न होने पर जताया रोष
कांधला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अट्टा से बहला फुसलाकर अगवा की गई विवाहिता की बरामदगी न होने पर लोगों में रोष है। सोमवार को गांव में पंचायत हुई, जिसमें चेतावनी दी गई कि तीन दिन के भीतर विवाहिता बरामद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

पांच दिन पूर्व कांधला थाना क्षेत्र के गांव अट्टा से विवाहिता को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन विवाहिता और आरोपी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और न ही विवाहिता बरामद हुई। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को गांव अट्टा में चौपाल पर पंचायत हुई। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस की ढील के कारण आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ और विवाहिता भी बरामद नहीं हुई। यदि तीन दिन के भीतर विवाहिता बरामद नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बलजीत, देवेंद्र, रामकुमार, विनोद, ओमपाल, सतपाल, वीर सैन सिंह, सुखबीर, जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह और रकम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से कहा कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता को तलाशने के लिए पुलिस की दो टीम गठित कर रखी हैं। जल्द ही विवाहिता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed