{"_id":"5b6f2b474f1c1bf7258b46f7","slug":"171534012231-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। क्षेत्र के गांव अबदाननगर में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव चौसाना निवासी जय सिंह ने शनिवार को थाना झिंझाना पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोनम की शादी तीन साल पूर्व गांव अबदाननगर निवासी धर्मबीर के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही सोनम का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार सुबह पति धर्मवीर, ससुर सोमपाल, सास सुरेशना और देवर विकास ने सोनम की हत्या कर दी। झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।