फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग-अलग हादसों में बालक सहित तीन लोग घायल

अलग-अलग हादसों में बालक सहित तीन लोग घायल

Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में बालक सहित तीन लोग घायल
शामली/कैराना/कांधला।
विज्ञापन

अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
शामली में थाना आदर्श मंडी के गांव मालेंडी निवासी जफर गांव बधेव जा रहा था। रास्ते में वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर, कैराना के मोहल्ला रेतवाला निवासी इंतजार का सात वर्षीय पुत्र अरमान ईदगाह पर मेले में जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने अरमान को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सावेज 22 वर्ष ईद पर्व पर अपनी बहन से मिलने के लिए बुढाना जा रहा था। जब वह कांधला बुढाना मार्ग गांव आट्टा के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से सावेज की हालत नाजुक देखते हुए उसे शामली के लिए रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed