{"_id":"6aac289fa87aed0a0a0b5e5d","slug":"child-falls-from-roof-while-trying-to-catch-a-kite-iron-rod-pierces-chest-resulting-in-death-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136406-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पतंग पकड़ने में मासूम छत से \nगिरा, सीने में घुसी सरिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पतंग पकड़ने में मासूम छत से गिरा, सीने में घुसी सरिया, मौत
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 14 अयांश की फाइल फोटो।
फोटो 17 सीकेटीपी 14 अयांश की फाइल फोटो।
फोटो 17 सीकेटीपी 15 जिला अस्पताल में रोती बिलखती मां व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर में बृहस्पतिवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। पतंग पकड़ने के चक्कर में पाच साल का मासूम छत से नीचे गिर गया। नीचे अधूरे पिलर में निकली सरिया उसके सीने में घुस गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मुलायम नगर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि उसकी छत पर बाउंड्री नहीं है। उनका पांच साल का बेटा अयांश उर्फ बिट्टू सुबह करीब 11 बजे छत पर पतंग के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते पतंग पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे आ गिरा। इस दौरन पिलर की सरिया उसके सीने में घुस गई।
बेटे की चीख सुनकर मां रेखा देवी दौड़ी और लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार एक बार बेटे को दिखा दो कहकर बेहोश हो रही थी। मासूम आर्यन सिंह पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। उसके दो भाई यश और दिव्यांश हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।