फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gun went off while being loaded; bullet struck young man in the chest

Pithoragarh News: बंदूक लोड करते समय चली गोली, युवक के सीने में लगी

Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gun went off while being loaded; bullet struck young man in the chest
पिथौरागढ़। नाचनी के सेलमाली में वन्यजीवों को भगाने के लिए भरुवा बंदूक में गोली लोड करते समय अचानक गोली चल गई। बंदूक से निकली गोली सामने खड़े 45 वर्षीय युवक के सीने में जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन और ग्रामीण देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेलमाली गांव में इन दिनों वन्यजीवों की दहशत बनी हुई है। बुधवार शाम गांव के उत्तम सिंह वन्यजीवों को भगाने के लिए भरुवा बंदूक में गोली लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक चल गई। गोली सामने खड़े उनके साथी भगत सिंह के सीने में जा लगी। गोली लगते ही भगत सिंह जमीन पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें देर रात करीब एक बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीने में फंसे गोली के छर्रे निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया। सर्जन डॉ. मुकेश कुटियाल ने बताया कि ऑपरेशन किया गया है, लेकिन घायल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने बनाई बंदूक, होगी जांच
सेलमाली में भरुवा बंदूक से गोली चलने की घटना के बाद पुलिस बंदूक और गोली के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि बंदूक स्थानीय स्तर पर किसने और कहां तैयार की थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की बंदूकें तैयार की गई हैं या नहीं। पुलिस गोली के स्रोत और उसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बंदूक स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने की बात सामने आई है। इसे किसने और कहां बनाया, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed