फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Child suffers burns after coming into contact with a high-tension line while retrieving a ball from the roof.

Faridabad News: छत पर गेंद लेने गया बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा

Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Child suffers burns after coming into contact with a high-tension line while retrieving a ball from the roof.
एसजीएम रोड का मामला, बीके अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में छत से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया। बच्चा छत पर गेंद लेने गया था। उसकी आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चा की हालत गंभीर है।जानकारी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद पास के एक मकान की छत पर जा गिरी। उसको लेने के लिए सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय कुनाल छत पर चला गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। छत से कुनाल की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकानों की छतों के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है। लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी एक बुजुर्ग इसकी चपेट में आ चुके हैं और उनकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से तार को सुरक्षित स्थान पर करने या सुरक्षा के अन्य इंतजाम नहीं किए गए।


बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता
स्थानीय निवासियों ने बताया कि घनी आबादी के बीच मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। छतों पर जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से खतरे में हैं। लोगों ने बिजली विभाग से तार को आबादी और मकानों से सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित करने और तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed