{"_id":"59c6afc84f1c1b0d6c8b50bc","slug":"171506193352-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाशों ने व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सैंडल खरीदने के बहाने ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तान दिया और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। शहर के बीचोंबीच हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद बदमाशों को तलाशने में जुट गई।
शहर के नया बाजार में व्यापारी अजय कुमार की शूज की दुकान है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे अजय कुमार का बेटा हिमांशु और उसका दोस्त मयंक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश पैदल ही दुकान पर ग्राहक बनकर आए और सैंडल दिखाने के लिए कहा। जैसे ही हिमांशु सैंडल निकालने दुकान में अंदर गया, तभी एक बदमाश ने हिमांशु और दूसरे ने मयंक पर तमंचा तान दिया। दोनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद जेब से और गल्ले में से करीब 24 हजार रुपये नकदी लूटकर बदमाश पैदल ही फरार हो गए। इसके बाद मयंक ने दोनों बदमाशों का पीछा भी किया। मयंक ने बताया कि दोनों बदमाश हनुमान रोड होते हुए बुढ़ाना रोड की तरफ एक हास्पिटल के बाहर तक पैदल ही भागते हुए गए और वहां खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना दिए जाने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही व्यापारी नेता अंकित गोयल सहित अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और शहर के बीच हुई वारदात पर नाराजगी जताते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने हिमांशु और मयंक से बदमाशों का हुलिया पूछा। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।