{"_id":"6ae24cd4cc7becb8e307e37a","slug":"families-of-the-husband-and-wife-clash-amid-a-marital-dispute-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-194199-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पति-पत्नी के विवाद में भिड़ गए मायका और ससुराल पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पति-पत्नी के विवाद में भिड़ गए मायका और ससुराल पक्ष
विज्ञापन
बिजनौर। पति-पत्नी के बीच महीनों से अनबन चल रही है। दोनों के विवाद के बीच महिला के मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। हालांकि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर महिला के पति और ससुर का शांति भंग में चालान कर दिया।
चांदपुर के गांव चुखेड़ी निवासी राशू तोमर की शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद रहने लगा। पिछले कई दिनों से राशू तोमर के परिजनों और ससुरालियों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। बुधवार को राशू तोमर की पत्नी के मायके पक्ष के लोग चुखेड़ी पहुंचे। आरोप है कि मायके के पक्ष के लोगों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुसकर रासु के साथ मारपीट की।
परिवार के लोगों ने आकर उसे छुड़ाया। उधर मायके पक्ष के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी। पुलिस ने गाली गलौज और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला के पति और ससुर का शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ देश दीपक ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला के पति और ससुर का शांति भंग में चालान किया गया है।