{"_id":"6ae24d60f03bcd8b9f07199c","slug":"man-attacked-with-sticks-and-clubs-during-a-party-celebrating-a-new-bike-one-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1013-183537-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नई बाइक की पार्टी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों से हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नई बाइक की पार्टी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों से हमला, एक गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र के रास डंडिया बाजार में रविवार रात नई बाइक खरीदने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन युवकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के ग्राम मेघानगला निवासी अमित उर्फ शक्तिमान ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह नई बाइक खरीदने की खुशी में अपने दोस्तों के साथ रास डंडिया बाजार में पार्टी कर रहा था।
इस दौरान उसके गांव के सुनील, सुमित और कपिल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।