फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and one injured in bike-picup accident

Sirmour News: पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
one died and one injured in bike-picup accident
-राजबन के समीप एनएच-707 पर हुआ हादसा, घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच-707 पर राजबन के समीप पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राजबन क्षेत्र में पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकेश (27) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल, राजबन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल गौरव को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुरुवाला थाना के तहत राजबन क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed