फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud involving jewellery worth over one crore

Mathura News: एक करोड़ से अधिक के जेवरात की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud involving jewellery worth over one crore
वृंदावन। दिल्ली के एक आभूषण कारोबारी ने चार लोगों पर करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये के जेवरात हड़पने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित संजय कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी संजय कुमार की नई दिल्ली में ज्वेलरी फर्म है। व्यापार के सिलसिले में उनका मथुरा स्थित मिशिका जेम्स एंड ज्वेल्स के संचालक वंशीधर अग्रवाल, उनके पुत्र सुमित व शुभम अग्रवाल और पुत्रवधू से परिचय हुआ। आरोप है कि 31 अक्तूबर 2023 को उक्त लोग उनकी फर्म पर आए और व्यापार संबंधी बातचीत की। इसके बाद कई बार आने-जाने से उनके बीच विश्वास कायम हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 1 अप्रैल 2024 को आरोपितों ने व्यापार में जरूरत बताकर पन्ना जड़ित ब्रोच, पन्ना और हीरे के आभूषण अमानत के तौर पर लिए। इसके बाद 5 अप्रैल को वृंदावन में श्रीबांके बिहारीजी के दर्शन कराने और जेवरात अन्य लोगों को दिखाने के बहाने करीब 66.396 ग्राम वजन का हीरा-पन्ना जड़ित सेट भी ले लिया। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आभूषण वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि 20 अप्रैल 2024 को संजय कुमार अपनी पत्नी रत्ना के साथ आरोपितों के मथुरा स्थित आवास पर पहुंचे और करीब 1.12 करोड़ रुपये के आभूषण वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात लौटाने से इन्कार कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed