फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Englishtracter-trolly ki chapet mein aane se chhatra ki maut, do ghayalStudent killed, two injured after being hit by a tractor-trolley

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्रा की मौत, दो घायल

Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Englishtracter-trolly ki chapet mein aane se chhatra ki maut, do ghayalStudent killed, two injured after being hit by a tractor-trolley
कमालगंज। गांव गुलरिया के पास स्कूल से छात्रा को बाइक से घर ले जाने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। निजी वाहन से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां एक छात्र को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी सद्दाम खान की आठ वर्षीय पुत्री नूर फातिमा सरफाबाद स्थित एआरके मेमोरियल एजुकेशन सेंटर में कक्षा एक में पढ़ती थी। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पढ़ाई करने के दौरान नूर फातिमा के पेट में दर्द शुरू हो गया। छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षक को दी। इस पर प्रधानाचार्य सैफ अली ने छात्रा को घर भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद इसी स्कूल के कक्षा नौ में पढ़ रहे परिवार के अतीक खां का पुत्र जैद (16) व लईक का पुत्र अलकेश (17) छात्रा को बाइक से घर ले जा रहा था। तभी रास्ते में गुलरिया गांव के निकट अलकेश ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बेकाबू बाइक गिरने से उस पर सवार नूर फातिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक सवार जैद व अलकेश के भी चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने नूर फातिमा को मृत घोषित कर दिया। घायल जैद के पैर में गंभीर चोट होने से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की भनक लगते परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।




खून से सनी छात्रा का शव देख मां रोशन बेगम, भाई फरहाद, बहन जायरा व मरहियम बिलखने लगें। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed