फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब पिकेट ड्यूटी पर लगाए तीन पुलिसकर्मी

अब पिकेट ड्यूटी पर लगाए तीन पुलिसकर्मी

Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अब पिकेट ड्यूटी पर लगाए तीन पुलिसकर्मी
अब पिकेट ड्यूटी पर लगाए तीन पुलिसकर्मी
विज्ञापन

चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर कमालपुर पिकेट पर होमगार्ड को गोली मारकर दो रायफलें लूटने की वारदात के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पूर्व में पिकेट ड्यूटी पर दो पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा था, जबकि अब तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

दो अक्तूबर की रात कमालपुर पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल संसार सिंह और होमगार्ड संजय पर हमला करके छह बदमाशों ने दो रायफलें लूट ली थीं। विरोध करने पर होमगार्ड संजय को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। बिडौली -चौसाना मार्ग पर जहां वारदात हुई थी, वह सुनसान रहता है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी कम रहती है। इसी के चलते अब पिकेट ड्यूटी पर दो पुलिसकर्मियों के स्थान पर तीन पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा है। पिकेट ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि का उद्देश्य चौकसी बरतना बताया जा रहा है। ताकि इस मार्ग पर बदमाश फिर से कोई वारदात अंजाम न दे सकें। उधर, रायफल लूटकांड के बाद चौसाना चौकी पर तैनात की गई पीएसी बृहस्पतिवार रात को हटा ली गई। शुक्रवार को चौसाना चौकी पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि रायफल लूटने की वारदात के बाद चौसाना चौकी पर पीएसी तैनात की गई थी और डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक भी चौसाना चौकी पर कैंप किए रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed