फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two caught stealing a mobile phone from a woman's room.

Haridwar News: महिला के कमरे से मोबाइल फोन चोरी करते दो पकड़े

Thu, 24 Sep 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Two caught stealing a mobile phone from a woman's room.
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र एक महिला के कमरे में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिवगंगा लोटर कॉलोनी निवासी खुशबू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर को वह अपने कमरे के बाथरूम में नहा रही थीं। बाहर निकलने पर कमरे से दो युवक निकलते दिखाई दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों के पास उनका मोबाइल मिला, जिसके बाद उन्हें मोबाइल समेत थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी जीतू, रितिक निवासी शेरकोट बिजनौर को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed