फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The SIT asked the parents of the sexually abused girl where she used to go to play.

Rohtak News: एसआईटी ने यौन उत्पीड़ित बच्ची के माता-पिता से पूछा-कहां खेलने जाती थी बेटी

Thu, 24 Sep 2026 08:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The SIT asked the parents of the sexually abused girl where she used to go to play.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के उत्पीड़न के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वीरवार को एसआईटी ने महिला थाने में फैमिली डॉक्टर, माता-पिता, नानी व मामा के बयान दर्ज किए। माता-पिता से पूछा- बच्ची कहां खेलने जाती थी। स्कूल से आने के बाद बेटी घर पर रहती थी या बाहर बच्चों में खेलने चली जाती।
छात्रा के पिता ने बताया कि वीरवार को करीब साढ़े 11 बजे परिजनों को महिला थाने में बुलाया गया। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने की जगह जांच को लंबी खींच रही है। बार-बार बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने इससे पहले फैमिली डॉक्टर से पूछा कि पिछले दिनों परिवार के किस सदस्य को कौन-कौन सी दवाई दी गई है। बच्ची को कोई दिक्कत थी या नहीं। पूरा रिकॉर्ड मांगा गया। पूछताछ की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता को लाखनमाजरा थाने में बुलाया गया है जहां डीएसपी महम की मौजूदगी में पूछताछ होगी। एसपी गौरव राजपुरोहित का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed