फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Crime Branch will investigate the counterfeit notes found in the currency chest.

Meerut News: करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोटों की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Thu, 24 Sep 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
The Crime Branch will investigate the counterfeit notes found in the currency chest.
- एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले थे 4.63 लाख रुपये के जाली नोट
विज्ञापन

- मिले नकली नोटों को जांच के लिए नासिक भेजा जाएगा
- मंगलपांडेय नगर स्थित शाखा में 01 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक की जांच में खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में करेंसी चेस्ट से भी 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच जांच करेगी। वहीं मामले को लेकर एटीएस भी मॉनिटरिंग करेगी। बैंक में मिले नकली नोट ने पुलिस व बैंक अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंप दी है। पुलिस बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कराएगी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिया है।
हरियाणा के हिसार निवासी एक्सिस बैंक के प्रबंधक सरताज सिंह ने 16 सितंबर को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत की थी। बैंक प्रबंधक ने बताया था कि मंगलपांडे नगर स्थित करेंसी चेस्ट से 186 एक्सिस बैंक की शाखाएं जुड़ी हैं। इन शाखाओं में जमा धनराशि निरीक्षण के लिए चेस्ट में भेजी जाती है। लगभग 13 माह तक प्राप्त धनराशि के जांच में जाली नोटों का पता चला। कुल 1323 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। मामले की जानकारी के बाद बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। बैंक अधिकारी 9 महीने तक के जमा पैसों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं नकली नोटों को जांच के लिए नासिक भेजा जाएगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले की जांच एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। एसपी क्राइम के निर्देशन में टीम जांच करेंगी।
विज्ञापन

-2024 में भी मिले थे 2.37 लाख रुपये
एक्सिस बैंक में 2024 में भी 2.37 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे। सिविल लाइन थाने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। दो साल बीत जाने के बाद भी जांच चल रही है। दो साल बाद दोबारा से इसी शाखा में नकली नोट मिलना गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सहारनपुर में मिले थे 17.29 करोड़ के नकली नोट
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 28 अगस्त को करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले थे। मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मिल रही नकली नोटों की खेप ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed