फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car-bike collision near Nanu Bridge; car occupant injured.

Meerut News: नानू पुल के पास कार-बाइक की भिड़ंत, कार सवार घायल

Thu, 24 Sep 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car-bike collision near Nanu Bridge; car occupant injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महेंद्र कपूर पुत्र ब्रह्मप्रकाश निवासी वसुंधरा, गाजियाबाद घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
महेंद्र कपूर के अनुसार, वह कार से गाजियाबाद से शामली जा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर बजे वह नानू पुल के पास पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र कपूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके पर नहीं रुका और बाइक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल महेंद्र कपूर को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस फरार बाइक सवार और उसके वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed