{"_id":"5af1ecca4f1c1b9d098b8dc6","slug":"161525804234-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कॉल कर दी पत्नी के साथ दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर कॉल कर दी पत्नी के साथ दुष्कर्म की धमकी
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय की गुहार लगाई
कैराना। एक गांव निवासी ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसका मकान गांव के बाहर है। मंगलवार सुबह दस बजे उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, जिसमें आरोपी ने धमकी दी कि तेरी पत्नी से हम दुष्कर्म करेंगे और तुझे भी गोली मारेंगे। पीड़ित ने बताया कि उसे निरंतर धमकियां दी जा रही है। किसी भी समय उसके तथा उसकी पत्नी के साथ कोई भी संगीन वारदात हो सकती है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुर कर दी है।
मामूली विवाद में चालक से मारपीट
कैराना। मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग निवासी इमरान ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अय्यूब ई-रिक्शा चालक है। सोमवार दोपहर करीब 11.30 बजे उसका भाई ई-रिक्शा लेकर निर्मल चौराहे पर जा रहा था। उसी दौरान उसकी ई-रिक्शा बाइक से टकरा गई। आरोप है कि बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
महिला व मायके वालों से मारपीट
कैराना। गांव तितरवाड़ा निवासी जीशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शबनम की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व गांव बरनावी निवासी युवक से हुई थी। सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहे हैं, तभी वह अपनी मां को साथ लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।