{"_id":"5aeca8b14f1c1bc03d8b6a05","slug":"161525459121-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने में 200 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने में 200 के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर हमला करने में 200 के खिलाफ रिपोर्ट
झिंझाना (शामली)।
लूटपाट के आरोपी को दबोचने आई तीतरो थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में झिंझाना थाने पर 200 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूटपाट करने सहित गंभीर धारा लगाई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करना प्रारंभ कर दिया है, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान चलेगा।
बृहस्पतिवार रात जनपद सहारनपुर के थाना तीतरो के थानाध्यक्ष अरुण पंवार पुलिस टीम में दरोगा प्रमोद, हेड कांस्टेबल रामपाल और कांस्टेबल मनोज को साथ लेकर झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश देने पहुंचे थे। पुलिस ने लूटपाट के मामले में आरोपी बदमाश रणधावा को पकड़ भी लिया था, लेकिन जैसे ही पुलिस उसको अपने साथ ले जाने लगी, तो ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को घेरकर हमला बोल दिया था। पथराव किया था और धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष सहित उनके साथी पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके साथ ही पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा लिया गया था। इस पर पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी। वहीं, बाद में झिंझाना थाना पुलिस ने गांव में दबिश दी, तो आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया था। झिंझाना थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि तीतरो थाना प्रभारी अरुण पंवार की तहरीर पर गांव अलाउदीनपुर के करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, मोबाइल फोन लूटने सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।