{"_id":"5ad4f46d4f1c1b9c098b4edf","slug":"161523905645-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजार में खड़ी बाइकें हटवाने को लेकर कहासुनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाजार में खड़ी बाइकें हटवाने को लेकर कहासुनी
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाजार में खड़ी बाइकें हटवाने पर विवाद
कैराना। कस्बा कैराना के मुख्य बाजार में बाइक हटाने को लेकर बाइक सवार और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत कराया। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिसकर्मी नगर के चौक बाजार से गुजर रहे थे। पुराने बिजलीघर के पास कुछ बाइकें बाजार में खड़ी थीं, जिनकी वजह से जाम लग रहा था। पुलिसकर्मियों ने बाइकों को हटवाने का प्रयास किया, तो एक बाइक सवार की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी तथा जिम्मेदार लोगों के मामला शांत कराया, जिसके बाद बाइक सवार युवक वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने बाजार से जाम खुलवाया।