फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेक्टर ट्राली से कुचलने पर बाइक सवार युवक की मौत

ट्रेक्टर ट्राली से कुचलने पर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेक्टर ट्राली से कुचलने पर बाइक सवार युवक की मौत
थानाभवन (शामली)। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ कर ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है। पीड़ित परिवार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव मारूखेड़ी निवासी सतीश (31) पुत्र कैलाश मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे थानाभवन से खरीदारी करके गांव लौट रहा था। थानाभवन-चरथावल मार्ग पर जब वह गांव मरगूबगढ़ के पास पहुंचा, तो ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर ट्रैक्टर ट्राली के पहिये से कुचल गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर सतीश को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सतीश के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सतीश के भाई मोहित की तरफ से तहरीर दी गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी चालक फरमान पुत्र हफीज निवासी सोंटा मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया है। उधर, बाद में दोनों पक्षों के लोगों में समझौते को लेकर वार्ता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed