{"_id":"5d07e0208ebc3e2c7546d107","slug":"156079720411-shamli-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं, परिजनों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं, परिजनों में रोष
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। किसान सियानंद की हत्या में नामजद आरोपियों की 25 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट के किसान सियानंद की पिछले महीने 25 जून को चीनी मिल में गांव लौट समय हत्या कर दी थी। मृतक किसान अपने भाई रविंद्र की हत्या में वादी था। रविंद्र की हत्या करीब एक साल पहले जिला बागपत के गांव टयोढ़ी के निकट गोली मार दी थी, जबकि उसका भतीजा सन्नी गोली लगने से घायल हुआ था। सियानंद की हत्या में जिला बागपत के कस्बा बिनौली निवासी विनेेशपाल, रचित, मोंटू और अलीपुर निवासी सुनील के खिलाफ हत्या करने और जेल में बंद विनोद और मोहित के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को मृतक किसान की पत्नी अंजू परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर से मिलकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि 25 दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके। आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहे हैं और फैसले का दबाव बना रहे हैं।, जिसके चलते उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने कोतवाल से सुरक्षा की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि किसान के परिवार की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।