फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनाजा लेकर गए थे, हो गई चोरी

जनाजा लेकर गए थे, हो गई चोरी

Sun, 16 Jun 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जनाजा लेकर गए थे, हो गई चोरी
जनाजा लेकर गए थे, हो गई चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लिंटर के मलबे में दबकर मकान मालिक की मौत हो गई थी। देर शाम जब परिजन लोगों के साथ जनाजा लेकर गए हुए थे। उसी समय तीन युवक घर में घुस आए और गहने चोरी कर लिए। महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गहने बरामद कर लिए।

शहर के मोहल्ला नानूपुरा में शुक्रवार को मकान में निर्माण कार्य कराने के दौरान लिंटर गिर गया था। लिंटर के मलबे में दबकर मकान मालिक इरफान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। देर शाम मकान मालिक के शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए परिजन और आसपास के लोग कब्रिस्तान में गए हुए थे। आरोप है कि उसी समय मौका देखकर तीन युवक घर में घुस गए और गहने चोरी कर लिए। इसी दौरान घर पर मौजूद महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी फरहान ने घर से सोने का हार, टीका, टॉप्स आदि चोरी करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पकड़े गया आरोपी चांद मियां निवासी मोहल्ला नानूपुरा हाल निवासी खेड़ीकरमू है। उसके कब्जे से चोरी हुए सभी गहने बरामद हो गए। इस मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed