फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने
हमले के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिशें
विज्ञापन

शामली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद हिरासत से छूटकर भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

तीन दिन पहले बृहस्पतिवार रात को अजुध्या चौक बड़ा बाजार में मोमोज खाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया था। हमले में हर्ष संगल की नाक की हड्डी टूटने के साथ आंख में भी गंभीर चोट आई थी। परिजनों के मुताबिक दिल्ली में हर्ष संगल की आंख और नाक का आपरेशन हुआ है। इस संबंध में हर्ष संगल की तहरीर पर तौफीक, आबिद और साजिद समेत करीब 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दूसरा मुकदमा पीआरवी के सिपाही सुधीर की तरफ से दर्ज कराया गया था, जिसमें हमला करने वाले लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पकड़े गए आरोपी तौफीक को छुड़ाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि घटना का मुख्य आरोपी तौफीक है, जो अभी तक पकड़ में नहीं आ सका। मुख्य आरोपी होने और पुलिस हिरासत से छूटकर भागे तौफीक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मुख्य आरोपी तौफीक को पकड़ने के लिए पुलिस उसके करीबी लोगों से संपर्क करने के साथ ही उसका पता बताने के लिए दबाव बना रही है। साथ ही सर्विलांस की मदद भी ले रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि हमले के मुख्य आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वीडियो क्लिप के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed