फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, महिला समेत दो गिरफ्तार

अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, महिला समेत दो गिरफ्तार
कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस ने गांव खानपुर जाटान में छापा मारकर घर में भट्ठी चलाकर शराब निकाल रहे महिला समेत दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 90 लीटर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया है।

शनिवार सुबह लगभग चार बजे पुलिस ने गांव खानपुर जाटान में एक घर में छापा मार कर घर में चल रही कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने मौके से भट्ठी पर शराब निकाल रही बबली और जल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से करीब 90 लीटर अवैध शराब के साथ करीब 450 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़ी गई महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed