फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार चोरी के मामले में दो लोगों को ले गई हरियाणा पुलिस

कार चोरी के मामले में दो लोगों को ले गई हरियाणा पुलिस

Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार चोरी के मामले में दो लोगों को ले गई हरियाणा पुलिस
शामली। कार चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस शामली के दो लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को हरियाणा के पंचकुला से सीआईए स्टाफ शामली कोतवाली पहुंचा। सीआईए स्टाफ के प्रदीप कुमार ने आमद दर्ज कराते हुए बताया कि उनके यहां से कुछ दिन पहले रमेशचंद नाम के व्यक्ति की कार चोरी हुई है। जांच में पता चला कि उसे शामली में बेचा गया है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने दबिश देकर मोहल्ला आजाद चौक और गुलशन नगर निवासी दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हरियाणा पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों पर चोरी की कार खरीदने का आरोप है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि हरियाणा की पंचकुला पुलिस शामली निवासी दो लोगों को कार चोरी के मामले में अपने साथ ले जाने की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed