फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक को घायल करने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक को घायल करने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
युवक को घायल करने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली। गांव टिटौली निवासी शुभम बृहस्पतिवार की रात कार से अपने चाचा के साथ शामली से गांव लौट रहा था। गांव में बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर भीड़ होने के कारण रास्ता नहीं मिल रहा था। इस पर शुभम ने कार से उतरकर आपस में झगड़ रहे युवकों को समझाते हुए रास्ता से हटने को कहा। इसी दौरान कुछ युवकों की उनके साथ कहासुनी हो गई। इस विवाद में युवकों की ओर से चलाई गई गोली लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में पानीपत रेफर किया गया। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रोहित, विजय, बबलू कश्यप और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed