फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को यमुना पुल पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी में ठूस कर राजस्थान से लाये जा रहे 11 मवेशी मुक्त कराए थे। पुलिस ने मौके से पकड़े गये आरोपी साकिर निवासी मोहल्ला कुरैशियान गंगोह से तमंचा और दूसरे आरोपी जीशान निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया गंगोह से एक चाकू बरामद किया था। पुलिस ने मुक्त कराये गए मवेशियों को लिखा पढ़ी करने के बाद जिम्मेदार लोगों की सपुर्दगी में दे दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि साकिर व जीशान निवासी गंगोह के रिपोर्ट दर्ज चालान कर दिया।

तीन साल का मासूम लापता, गुमशुदगी दर्ज
कैराना। मोहल्ला खैल कला निवासी आसिफ ने कोतवाली में सूचना दी कि मंगलवार की रात उसकी बहन और परिवार के अन्य लोग बाजार में ईद की खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान उसका तीन वर्षीय भांजा अबुजर लापता हो गया। सब जगह तलाश करने पर भी बालक का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुुकानदार के साथ मारपीट में पांच पर मुकदमा
कैराना। दो दिन पहले कांधला बस अड्डे पर दुकानदार और उसके भाई को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला आलकला निवासी राजपाल ने बताया कि उसकी कांधला बस अड्डे के पास दुकान है। दो दिन पहले कांधला निवासी वरीस और उसके रिश्तेदार नौशाद, रहीस, सनव्वर निवासी मोहल्ला छड़ियान और आलकला निवासी इरशाद ने लाठी डंडो से उस पर और उसके भाई रामपाल पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed