{"_id":"5cf8000fbdec2207680ecec5","slug":"15597568102-shamli-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में छज्जा निकालने को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गली में छज्जा निकालने को लेकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली में छज्जा निकालने को लेकर मारपीट, तीन घायल
थानाभवन। गली में लिंटर का छज्जा निकालने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमेें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव मसावी निवासी शाहनवाज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी गली के बाहर अपने लिंटर का छज्जा निकाल रहे थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति की तो चारों लोगों ने मिलकर पहले उनकी महिलाओं के साथ मारपीट की। जब उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट करने का विरोध किया तो चारों लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर व उसके दो भाई महताब व प्रवेज पर हमला बोल दिया। हमले में वह घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।