फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव में ससुराल में विवाहिता के साथ पति के तेहरे भाई ने दुष्कर्म की कोशिश की और कपड़े फाड़ दिए। विवाहिता ने विरोध किया तो पति समेत ससुराल वालों ने उसके गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर पीड़िता की तरफ से बाबरी थाने पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने मंगलवार को एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति ने पानीपत निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद भी वह ससुराल में रह रही है। पीड़िता के मुताबिक 25 मई की रात को वह कमरे में सोई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला पति का तेहरा भाई कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। उसने यह बात अपने पति, सास और ससुर को बताई तो उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया। यह बात उसने फोन पर अपने भाई को बताई। उसका भाई पहुंचा तो ससुराल वालों को यह बात नागवार गुजरी। सास, ससुर, पति और उनके तेहरे भाई चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर उसका भाई पहुंचा और उसकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने थाना बाबरी पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को एसपी के आदेश पर पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। उधर, बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed