फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at warehouse manufacturing drones for the Indian Army; loss worth lakhs of rupees.

Ghaziabad News: इंडियन आर्मी के लिए ड्रोन बनाने वाले गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at warehouse manufacturing drones for the Indian Army; loss worth lakhs of rupees.
कौशांबी के सेंट्रल पार्क ​स्थित कार्यलय में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल कर्मी
कौशांबी। कौशांबी थानाक्षेत्र में सेंट्रल पार्क के सामने स्थित एक इमारत के बेसमेंट में बने गोदाम में बुधवार दोपहर को आग लग गई। हादसे के दौरान चार लोग बेसमेंट में थे और पुलिस ने आनन-फानन उनको बाहर निकालकर बड़ी घटना को टाल दिया। आग से बेसमेंट में रखे ड्रोन, उसकी बैटरी व पार्ट्स जलकर राख हो गए और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इन्वर्टर बैटरी में विस्फोट होने बताया जा रहा है। हालांकि दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

फायर विभाग के मुताबिक, दोपहर 1:14 बजे कौशांबी के सेंट्रल पार्क के पास आग लगने की सूचना मिली तो दो फायर टैंकर मौके पहुंचे। दमकल कर्मियों ने हाउस नंबर डी-53 के बेसमेंट में आग बुझाने शुरू किया। बेसमेंट से एग्जॉस्ट फैन की मदद से धुएं को बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि यह कंपनी आर्मी के लिए ड्रोन बनाने का काम करती है। इसके पार्ट्स उन्होंने गोदाम में रखे हुए थे। ड्रोन की बैटरी और अन्य सामान भी वहां था। सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के मालिक सचिन अरोड़ा और विपिन सिंह है। हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बेसमेंट में जाने के लिए एक ही सीढ़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---------


गोदाम में भीषण आग, लाखों का फर्नीचर राख
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा स्थित एक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ सौरभ कुमार सिंह को बुधवार सुबह राजीव कॉलोनी स्थित लाल मार्केट में वतन भाटिया के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली तो दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम में लकड़ी के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य फर्नीचर भरा हुआ था। आग के कारण मौके पर भारी धुआं फैल गया था। इस वजह से टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। टीम ने गोदाम की टिन शेड हटाकर बराबर की छत से आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दमकल की टीम अब आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed