फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Reunited Suresh, separated for a month, with his family.

Kangra News: एक माह से बिछड़े सुरेश को परिवार से मिलाया

Thu, 15 Oct 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Reunited Suresh, separated for a month, with his family.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बौंगता पंचायत के तहत सेहड़ा गांव में वर्षा शालिका में अनजान हालत में मिले एक युवक के लिए पंचायत प्रधान निरुपमा रतन की संवेदनशीलता वरदान साबित हुई। पंजाब के होशियारपुर जिले से करीब एक माह से लापता और मानसिक तौर पर अस्वस्थ सुरेश कुमार को प्रधान की तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सेहड़ा गांव की वर्षा शालिका में एक अज्ञात व्यक्ति को सोया देख ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान निरुपमा रतन को सूचित किया। मौके पर पहुंची प्रधान ने जब उससे बातचीत की, तो उसने अपना नाम सुरेश कुमार पुत्र ब्यास देव, निवासी गांव देहरियां (धर्मपुर), जिला होशियारपुर (पंजाब) बताया। युवक की मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते प्रधान निरुपमा उसे अपने घर ले आईं और ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों का संपर्क नंबर जुटाकर फोन पर सूचना दी। साथ ही देहरा पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे सुरेश का भाई सुरजीत कुमार रिश्तेदार के साथ पंचायत प्रधान के घर पहुंचा और भाई की शिनाख्त की। देहरा पुलिस की मौजूदगी में कागजी औपचारिकताएं पूरी कर सुरेश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश एक महीने से लापता था और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed