{"_id":"5cead6b3bdec2207657ba3f6","slug":"15588943091-shamli-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, पत्नी और प्रेमिका को लेकर थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति, पत्नी और प्रेमिका को लेकर थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)। करीब डेढ़ साल पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल को थाना पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से बरामद कर लिया। दोनों की अलग-अलग शादियां भी हो रखी है। इसकी सूचना पर युवक की पत्नी और उसकी प्रेमिका का पति भी थाने पहुंच गए तो जमकर हंगामा हुआ। रात तक तक दोनों महिलाएं युवक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक युवक की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ साल पहले युवक एक शादीशुुदा महिला के संपर्क में आया और दोनों अचानक लापता हो गए। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस दोनों को अंबाला, हरियाणा से पकड़कर थाने ले आई। रविवार को युवक की पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई जबकि महिला का भी पति आ गया। पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेजने की कोशिश की लेकिन वह युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। उधर, युवक की पत्नी भी उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। मगर, युवक ने उसके साथ जाने से साफ मना कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि युवक की पत्नी और प्रेमिका उसी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर दोनों में मारपीट तक होने लगी। इस परिस्थिति को देख पुलिस भी असमंजस में फंस गई।
युवक की प्रेमिका ने बताया कि वह डेढ़ साल से वह अंबाला में रहकर मजदूरी कर खुशी से रह रहे थे। उनकी पांच महीने की बेटी भी है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर ले आई। आरोप था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, इस वजह से वो पति से दुखी थी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। उधर, युवक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति को साथ लेकर जाएगी। पति की प्रेमिका को वह घर में नहीं घुसने दूंगी।
विज्ञापन
युवक की प्रेमिका को उसका पति ले जाने को तैयार
थाने पहुंचे युवक की प्रेमिका के पति ने भी उसे साथ चलने को कहा। मगर, उसने पति के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। अब उसका पति भी थाने पर ही डटा है।
युवक की पत्नी और उसकी प्रेमिका दोनों उसके साथ ही जाने पर अड़ी है। युवक की प्रेमिका का पति अभी भी उसे साथ ले जाना चाहता है, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं। समझाने का प्रयास चल रहा है। - संदीप बालियान, थाना प्रभारी।