{"_id":"5ca0fe98bdec221450545efc","slug":"151554054808-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन से मारपीट
विज्ञापन

थानाभवन। छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जब भाई ने रोकना चाहा तो उसकी भी पिटाई कर दी। महिला ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बाग में काम करते हैं। इसके चलते वे अधिकांश समय घर से बाहर ही रहते हैं। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में मोहल्ले के कुछ लोग उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि शनिवार रात आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सुबह के समय उसका भाई घर आया तो आरोपियों ने उसके भाई की भी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।