{"_id":"6ae507491093cf737e01ad4a","slug":"fire-broke-out-three-times-in-four-days-in-the-same-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-188241-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक ही घर में चार दिन में तीन बार लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक ही घर में चार दिन में तीन बार लगी आग
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटखोर के टोला पीपरपाती में एक ही घर में चार दिन के भीतर तीन बार आग लगने से परिवार दहशत में है। आग की घटनाओं में एक मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की रात दो मंजिला मकान में फिर आग लगने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पीपरपाती निवासी दयाशंकर तिवारी के मकान में बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलने लगा।
इस घटना में दयाशंकर के पुत्र अभिषेक तिवारी की शादी में मिले लाखों रुपये के सामान के साथ परिवार के कपड़े, राशन, बड़े बक्से में रखे जेवरात, 400 साड़ियां, 22 ट्रॉली बैग, डाई, यूरिया खाद, तीन हंडे और चार तख्त जलकर राख हो गए।
दयाशंकर तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात उनके दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल में किसी ने आग लगा दी थी। इससे बाइक जलकर राख हो गई थी। मंगलवार को दिन में भी उनके घर में अचानक आग लग गई थी। इस संबंध में उन्होंने ठूठीबारी पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि बृहस्पतिवार की रात एक बार फिर घर में आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद नीचे के हिस्से में सो रहे थे। लगातार आग लगने की घटनाओं से पूरा परिवार भयभीत है।
इस संबंध में ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।