{"_id":"5c605e67bdec22738335f1f0","slug":"151549819495-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार चोरों की तलाश में राजस्थान पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार चोरों की तलाश में राजस्थान पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राजस्थान के अजमेर से लगभग 50 लाख रुपये कीमत का तार चोरी करने के आरोपियों की तलाश में अजमेर पुलिस ने शामली में दबिश दी। अजमेर पुलिस ने बताया कि चोरी के तार को ले जाने में जिस मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया गया, वह शामली का है। पुलिस ट्रक चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
रविवार को अजमेर जिला पुलिस की टीम शामली पहुंची। पुलिस टीम ने स्वाट टीम को साथ लेकर कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने बताया कि पिछले दिनों अजमेर में बीएसएनएल का तांबे का तार चोरी की घटना हुई। तार चोरी करने वाले बदमाशों ने बीएसएनएल की वर्दी पहनकर जमीन में दबे तांबे के केबिल को जेसीबी की मदद से निकाला और उसे मिनी ट्रक में लादकर ले गए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने करीब 50 लाख रुपये का तार चोरी किया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी का तार ले जाने वाले मिनी ट्रक का पता चला तो वह शामली जिले के एक कस्बे का बताया गया। पुलिस छानबीन में सामने आया कि चोरी का तार दिल्ली में बेचा गया था। पुलिस टीम ट्रक और उसके चालक की तलाश में एक ट्रांसपोर्ट पर पहुंची और मामले की छानबीन की। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि मिनी ट्रक को कुछ लोग अजमेर के लिए बुक कर ले गए थे। उन लोगों ने बताया था कि लोनी से उनका कुछ सामान जाना है और उधर से कुछ माल लेकर आना है। अजमेर पुलिस मिनी ट्रक के चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इसके अलावा पशु चोरों की तलाश में पंजाब के संगरूर जिला पुलिस ने कैराना और शामली क्षेत्र में दबिश दी है, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में न आने पर पुलिस टीम लौट गई।