{"_id":"5b9d543b867a557ec232d0f6","slug":"151537037371-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर से लापता पशु व्यापारी के फोटो झिंझाना चिपकाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगरूर से लापता पशु व्यापारी के फोटो झिंझाना चिपकाए
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर से लापता पशु व्यापारी के फोटो झिंझाना में चिपकाए
झिंझाना (शामली)। बागपत के छपरौली निवासी पशु व्यापारी पंजाब के जिला संगरूर से लापता है। शनिवार को पंजाब पुलिस की टीम झिंझाना में पहुंची। लापता पशु व्यापारी के पोस्टर चिपकाए तथा स्थानीय पुलिस से भी पशु व्यापारी को तलाशने में मदद मांगी।
शनिवार को पंजाब के जिला संगरूर पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह टीम के साथ झिंझाना थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बागपत जिले के छपरौली निवासी सोनू पुत्र साबिर आठ अगस्त को लापता हो गया था। वह पशुओं की खरीद फरोख्त करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सोनू के पास 11 लाख रुपये थे। रुपये लेकर सोनू भवानीगंज में पशुओं की खरीद करने गया था। पंजाब पुलिस टीम ने सोनू के फोटो वाले पोस्टर झिंझाना थाने में चस्पा कराए। इसके बाद टीम पंजाब लौट गई।