{"_id":"5b7c61f942c7924667530983","slug":"151534878201-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिलावर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
शामली। छह महीना पूर्व हुए विवाद को लेकर गांव सिलावर में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से सिपाही भी शामिल है, जो छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलावर में जसवीर और भोपाल पक्ष के बीच फरवरी माह में विवाद हुआ था। उस दौरान जसवीर पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। उधर, जसवीर का बेटा सुभाष यूपी पुलिस में सिपाही है, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। आरोप है कि सुभाष मंगलवार सुबह जब अपने खेत से घर की तरफ लौट रहा था, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर उस पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही सुभाष से मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली। शोरशराबा होने पर सुुभाष के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट में सिपाही सुभाष, उसकी मां कमलेश, पिता जसवीर, बहन सीमा और डिंपल घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि सुभाष के परिजनों ने घेरकर उन पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में उनके पक्ष से कोमल, सुमित, सतबीर, रेखा, रानी और धर्मपाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।