{"_id":"5aeca8a54f1c1b350a8b81b9","slug":"151525459109-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मुख्य आरोपी हिरासत में, कार भी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का मुख्य आरोपी हिरासत में, कार भी मिली
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप का मुख्य आरोपी हिरासत में
शामली।
किशोरी से हुए गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि शाम तक युवक से पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ में लगी हुई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर काम करने गई थी। उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी सचिन उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कार में ले गया था। नहर पटरी पर कार में ले जाकर सचिन ने अपने तीन ओर साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा गैंगरेप में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि शाम तक मामले में कोतवाली पुलिस ने कोई लिखा पढ़ी नहीं की है।