फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला के अपहरण की सूचना पर हड़कंप

महिला के अपहरण की सूचना पर हड़कंप

Sun, 11 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
महिला के अपहरण की सूचना पर हड़कंप
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद अपहरण का शोर मच गया। बाद में पत्नी जब थाने पहुंची, तो पुलिस को मामले की सच्चाई पता चली।

गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी आस मोहम्मद अपनी पत्नी रूबीना के साथ थानाभवन में सामान लेने के लिए गया हुआ था। रविवार रात वह गांव में लौट रहे थे। इस दौरान हिरनवाड़ा-बाबरी मार्ग पर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला अपने घर चली गई और युवक ने हिरनवाड़ा में जाकर पत्नी के अपहरण की सूचना दे दी। ग्रामीण थाने में पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। बताया जाता है कि कुछ देर बाद महिला भी थाने में आ गई। तब पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच आपसी विवाद था। बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। एसओ पंकज गौतम का कहना है कि दंपति के बीच का आपसी विवाद था। महिला अपने घर चली गई थी। जिस पर पति थाने में आ गया था। देर रात दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed