फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीसीटीवी में कैद हो गया साइकिल चोर

सीसीटीवी में कैद हो गया साइकिल चोर

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हो गया साइकिल चोर
थानाभवन(शामली)। पुरानी घास मंडी में दिनेश मित्तल की किराना की दुकान है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक दुकान पर सामान खरीदने के बहाने से पहुंचा। कुछ देर तक वह दुकान के बाहर खड़ा रहा। जैसे ही व्यापारी दिनेश दुकान के भीतर से अन्य ग्राहकों को सामान देने लगा, तभी बाहर खड़ी साइकिल लेकर युवक फरार हो गया। इसके बाद व्यापारी को साइकिल चोरी का पता चला। व्यापारी ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच कराई तो उसमें साइकिल चोरी करने वाला का चेहरा दिखाई दिया। इसके बाद व्यापारी दिनेश ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि साइकिल चोरी करने वाला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पहचान करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाए तथा साइकिल बरामद की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पहचान करने का प्रयास चल रहा है, जल्दी ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed